February 1, 2023

वैगन लदान में झांसी मंडल का उल्लेखनीय प्रदर्शन

प्रयागराज ब्यूरो: माल लदान एवं राजस्व अर्जन के साथ राजस्व में वृद्धि हेतु झांसी मंडल निरंतर प्रयासरत है। इसके अंतर्गत मंडल द्वारा वैगन लदान में 29.01.23 को 691 वैगन लोड किए गए, यह एक दिन के सर्वोत्तम प्रदर्शन के बराबर है। पिछला श्रेष्ठ प्रदर्शन 691 वैगन 28.02.22 को रिकॉर्ड किया गया था।

इससे पूर्व का रिकॉर्ड प्रदर्शन 666 वैगंस का रहा जो कि 27.06.22 को दर्ज हुआ था। मंडल प्रशासन ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रेलकर्मियों को बधाई दी और बेहतर करने हेतु प्रोत्साहित किया।

मंडल की यह उपलब्धि इस संदर्भ में और अधिक उल्लेखनीय हो जाती है कि इस मंडल की परिधि में रेलवे के माल लदान में मुख्यतः योगदान करने वाले प्राकृतिक संसाधन जैसे कोयला या लौह अयस्क आदि नहीं पाए जाते हैं।