रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शकूरबस्ती डिपो के कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ से किया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीधा संवाद

दिल्ली: रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार, 5 जून 2026 को उत्तर रेलवे के तिलक ब्रिज से शकूरबस्ती रेल सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और प्रगति कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शकूरबस्ती डिपो में कार्यरत कर्मचारियों, मेंटेनेंस स्टाफ और अन्य रेलकर्मियों से सीधे तौर पर संवाद स्थापित किया।

एक बेहद आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रेलमंत्री ने कर्मचारियों के अनुभवों को सुना, उनकी पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके दैनंदिन कार्यों में आने वाली व्यावहारिक परेशानियों एवं समस्याओं को गहराई से समझा।

Advertisements

कर्मचारियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रेलमंत्री ने बिना किसी प्रशासनिक विलंब के, मौके पर ही मौजूद वरिष्ठ रेल अधिकारियों को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से गौर करने तथा उनके त्वरित और समयबद्ध निवारण (On-the-spot resolution) के लिए कड़े प्रशासनिक आदेश जारी किए।