52 सप्ताह – 52 सुधार का लक्ष्य
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन, नई दिल्ली में 8 जनवरी 2026 को रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह, चेयरमैन, रेलवे बोर्ड के तथा बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में इस वर्ष रेलवे में 52 बड़े सुधार लागू करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नववर्ष, नए संकल्प और रेलवे में व्यापक सुधारों की भावना को रेखांकित किया गया-
- 52 सप्ताह – 52 सुधार: दक्षता, सुशासन और सेवा वितरण में प्रणालीगत सुधारों पर विशेष जोर दिया गया।
- सुरक्षा पर विशेष ध्यान: गंभीर रेल दुर्घटनाओं में लगभग 90% की कमी आई है — 2014-15 में 135 दुर्घटनाएँ, जो 2025-26 में घटकर 11 रह गई हैं। अब लक्ष्य इसे एकल अंक (Single Digit) में लाना है।
- एआई और तकनीक को बढ़ावा: सुरक्षा, रखरखाव और परिचालन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और उन्नत तकनीकों के उपयोग को तेज़ी से बढ़ाने पर बल दिया गया।
- प्रतिभा और प्रशिक्षण में सुधार: कर्मचारियों के प्रतिभा प्रबंधन और कौशल विकास के लिए नवाचारी तरीकों को अपनाने पर विचार किया गया।
- भोजन और कैटरिंग सेवाओं में सुधार: बेहतर भोजन गुणवत्ता, कैटरिंग और ऑनबोर्ड सेवाओं के लिए बड़े सुधारों की योजना बनाई गई।
बैठक में दोनों राज्य मंत्रियों, चेयरमैन, रेलवे बोर्ड तथा बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।
साथ ही अवसंरचना विकास, रखरखाव और क्षमता वृद्धि से जुड़ी पहलों की समीक्षा की गई।
रेल मंत्रालय ने सुधारों, सुरक्षा, तकनीकी प्रगति और यात्री-केंद्रित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

