मध्य रेल ने नई पहलों के माध्यम से ₹65 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, मुंबई मंडल का योगदान 77%
मुंबई: मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक ₹65.47 करोड़ का राजस्व गैर किराया स्रोतों (नॉन-फेयर रेवेन्यू—#NFR) के माध्यम से अर्जित किया है। इसमें ट्रेनों और स्टेशनों पर विज्ञापन हेतु स्थान पट्टे पर देना तथा अन्य नवोन्मेषी पहल शामिल हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 2% से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है।
केवल मुंबई मंडल ने अब तक ₹50.36 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है, जो कि कुल गैर किराया राजस्व का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा है।
प्रमुख बिंदु – मुंबई मंडल

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान की गई पहलें
स्टेशनों पर विज्ञापन संबंधी पहलें
- सीएसएमटी–कल्याण सेक्शन की ईएमयू ट्रेनों में उपभोज्य और गैर-उपभोज्य वस्तुओं की वेंडिंग
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, पनवेल और लोनावला स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा हेतु रिलैक्सेशन मसाज चेयर्स
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस और कांजुरमार्ग स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी स्वैपिंग स्टेशन
- कल्याण स्टेशन पर डिजिलॉकर सुविधा
- बैंकिंग और बीमा उत्पादों/सेवाओं के प्रचार हेतु कियोस्क — सीएसएमटी स्टेशन पर (प्लेटफॉर्म नं.18 सामान्य प्रतीक्षालय के पास और बुकिंग ऑफिस के पास कैब रोड पर) दो कियोस्क तथा एक ठाणे स्टेशन पर
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर ‘अपग्रेड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर’ आधार पर एसी डॉरमेटरीज़ और रिटायरिंग रूम्स का विकास, उन्नयन, संचालन एवं प्रबंधन
- सीएसएमटी से कल्याण (मेन लाइन) तथा कॉटन ग्रीन से चेंबूर (हार्बर लाइन) के बीच रेलवे बाउंड्री वॉल पर पेंटिंग/वॉलपेपर के माध्यम से विज्ञापन
ट्रेनों में विज्ञापन
- दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में एलईडी टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन
- राजधानी, वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में लाइफस्टाइल मैगजीन का वितरण
अन्य मंडलों का योगदान (गैर किराया राजस्व में)
- पुणे मंडल – ₹7.62 करोड़
- भुसावल मंडल – ₹3.61 करोड़
- नागपुर मंडल – ₹2.74 करोड़
- सोलापुर मंडल – ₹1.14 करोड़
अन्य मंडलों की प्रमुख पहलें
- नागपुर स्टेशन पर ई-व्हीलचेयर, पार्सल स्कैनर एवं मिनी रिफ्रेशमेंट यूनिट
- साईंनगर शिर्डी, कोपरगांव, अहिल्यानगर (अहमदनगर) एवं दौंड स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम्स
- नासिक रोड, भुसावल, शेगांव, मनमाड और अकोला स्टेशनों पर डिजिलॉकर सुविधा
- खंडवा स्टेशन पर बैटरी संचालित कार सेवा
- अमरावती स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट
- सोलापुर, कलबुर्गी, वाडी, कुर्डुवाडी, पंढरपुर और लातूर स्टेशनों पर बाइक पैकिंग कॉन्ट्रैक्ट
गैर किराया राजस्व में यह निरंतर वृद्धि मध्य रेल टीम की समर्पण भावना और नवाचार का प्रमाण है। मध्य रेल यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने तथा नए एवं टिकाऊ राजस्व स्रोतों की खोज के लिए प्रतिबद्ध है। ये प्रयास भारतीय रेल के आधुनिकीकरण एवं डिजिटलीकरण के व्यापक उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए अधिक जीवंत एवं यात्री अनुकूल रेल प्रणाली के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

