रिटायर्ड रेलवेमेंस वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक मिलन समारोह और वार्षिक सर्वसाधारण सभा संपन्न

कल्याण: रिटायर्ड रेलवेमेंस वेलफेयर एसोसिएशन (#RRWA) का वार्षिक मिलन समारोह और वार्षिक सर्वसाधारण सभा 14 सितंबर 2025 को मध्य रेलवे स्कूल, कल्याण के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। यह संगठन मध्य रेल मुंबई एवं कल्याण सहित आसपास के क्षेत्र में 1997 से रिटायर्ड लोगों की सेवा में सतत कार्यरत है। वर्तमान में इसकी सदस्य संख्या 3170 है।

इस उत्साहपूर्ण समारोह में अतिथि के रूप में, सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पूर्व कार्याध्यक्ष जगतवीर सिंह शिशौदिया, डीपीओ विपिन कुमार, एपीओ (मुख्यालय) अतुल रायकबार, चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर वेंकटेश मुदलियार, चीफ ओएस संदीप सोनावने, राजकुमार सारस्वत जनरल सेक्रेटरी एआईआरआरएफ, श्रीमती रश्मि जाधव वाइस प्रेसिडेंट एआईआरआरएफ, श्री पाटिल प्रेसिडेंट सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन, कैलाश सुर्वे, प्रेसिडेंट स्टेट पेंशनर्स एसोसिएशन, अशोक चंगरानी, वर्किंग प्रेसिडेंट, एनएफआईआर पेंसनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज, विवेक शिशौदिया, मंडल अध्यक्ष, सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ, आर डी ठाकुर, पूर्व असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी सीआरएमएस सहित 200 से अधिक रिटायर्ड रेलवे एम्पलाइज की गरिमामय उपस्थिति थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एस के गुमरे, अध्यक्ष, रिटायर्ड रेलवे एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने की। सेक्रेटरी रिपोर्ट श्री आर एम पठारे के द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन संपत कुमार कोषाध्यक्ष तथा एस के परमार ने किया।

Advertisements

अतिथियों द्वारा 60 वर्ष से लेकर 93 वर्ष तक के सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की बारिश होने के बावजूद उत्साह तथा अनुशासनपूर्ण उपस्थिति की मुक्त कंठ से सराहना की गई। अतिथियों ने सेवानिवृत्त लोगों के लिए सतत प्रयत्नशील इस संस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कमेटी के सभी सदस्यों, जिनके द्वारा यह कार्यक्रम बड़े उत्साह तथा सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, को भी सभी ने धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु सीनियर डीपीओ/मुंबई मंडल मनीष सिंह तथा रेलवे स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव को भी धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

कार्यक्रम में आगामी वर्ष हेतु कार्यकारणी के सदस्यों की घोषणा की गई – सर्वश्री एस के गुमरे, एस जगन्नाथन, सुरेशचंद्र रायकवार, रऊफ शेख, संपत कुमार, आर एम पठारे, पी टी हिरपुरकर, डी एल पवार, सुरेंद्र शर्मा, रमाकांत राव, जगदीश जाधव, एस सुब्रमण्यम, बेबी नंदा, सुनील कुमार परमार, सतीश पाटील, उदयभान सिंह, डी पी सिंह, दिलीप केलकर, केशव कुमार भोयर।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष श्री गुमरे ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।