मध्य रेल ने पिछले 10 वर्षों में दर्ज की अगस्त, 2025 में 5.61 मिलियन टन की दूसरी बार सर्वाधिक माल लोडिंग
अगस्त-2024 की तुलना में अगस्त-2025 में माल लदान में 2% की वृद्धि दर्ज
मुंबई: मध्य रेल ने पिछले 10 वर्षों (वित्त वर्ष 2015-16 से वित्त वर्ष 2025-26) के दौरान अगस्त, 2025 में 5.61 मिलियन टन (MT) का दूसरा सर्वाधिक माल लदान दर्ज करके एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह अगस्त 2024 की तुलना में माल लदान में 2% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है, तब यह आँकड़ा 5.49 मिलियन टन था।
अगस्त 2025 के लिए लदान का विवरण और पिछले वर्ष इसी माह के तुलनात्मक आँकड़े इस प्रकार हैं:-
- लौह अयस्क और पैलेट की लदान में 200% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अगस्त 2025 में लौह अयस्क और पैलेट की 57 रेक लदान की गई, जबकि अगस्त 2024 में यह संख्या 19 थी।
- क्लिंकर की लदान में 158% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अगस्त 2024 में 19 रेक लदान की तुलना में अगस्त 2025 में 49 रेक लदान की गई।
- पेट्रोलियम उत्पादों की 214 रेक लदान की गई, जबकि अगस्त 2024 में 187 रेक लदान की गई थी। इस प्रकार, लगभग 15% की वृद्धि दर्ज की गई।
- इस माह डी-ऑइल केक की 12 रेक लदान की गई, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 11 रेक लदान की गई थी। इस प्रकार, 9% की वृद्धि हुई।
- इस माह प्याज के 4 रेक लोड किए गए हैं। पिछले वर्ष इसी महीने में कोई प्याज का रेक लोड नहीं किया गया था।
- अगस्त 2024 में 783 रेक की तुलना में अगस्त 2025 में 804 रेक कंटेनर लोड किए गए, जो लगभग 3% की वृद्धि दर्शाता है।
- जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से कंटेनरों की लोडिंग अगस्त 2024 में 592 की तुलना में अगस्त 2025 में 615 रही, जो लगभग 4% की वृद्धि दर्शाता है।
मध्य रेल पर मालगाड़ियों की गति बढ़ा दी गई है, जिससे माल परिवहन में तेजी आई है। विवरण इस प्रकार है:

उल्लेखनीय है कि माल लदान और गति प्रदर्शन में वृद्धि, मध्य रेल द्वारा लॉजिस्टिक्स सेवाओं को बेहतर बनाने और ग्राहक संतुष्टि में सुधार के लिए किए गए विभिन्न व्यावसायिक विकास पहलों और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

