भारी बारिश की चुनौती के बावजूद मध्य रेल पर निर्बाध रेल सेवाएँ जारी
रेलवे—मुंबई शहर की लाईफ लाइन है, खासकर उपनगरीय सेवाएँ (लोकल ट्रेन) जो प्रतिदिन लाखों यात्रियों को आवागमन की सुविधा प्रदान करती हैं।
मुंबई में बारिश कभी-कभी इतनी भारी हो जाती है कि अक्सर जलभराव, सड़कों पर पानी भर जाना और रेल सेवाएँ भी बाधित हो जाती हैं।
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है और दादर, माटुंगा, सायन, कुर्ला, विक्रोली, घाटकोपर, कांजुरमार्ग, मुलुंड, मानखुर्द और पनवेल जैसे इलाकों में भारी बारिश हो रही है। विक्रोली में सोमवार 18.08.2025 तक 200 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है।
महाप्रबंधक/मध्य रेल धरमवीर मीणा के कुशल नेतृत्व और डीआरएम/मुंबई हिरेश मीणा के मार्गदर्शन में मुंबई मंडल ने भारी बारिश के बावजूद उपनगरीय सेवाएँ निर्बाध रूप से जारी रखी हैं। इसका कारण मुंबई मंडल द्वारा किए गए व्यापक मानसून-पूर्व कार्यों का परिणाम है, जिसने अपने विस्तृत नेटवर्क में निर्बाध रेल संचालन और संरक्षा सुनिश्चित करने में कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी है।

लगातार भारी बारिश के बावजूद, सीएसएमटी और कल्याण के बीच मध्य रेल पर लोकल सेवाएँ सुचारू रूप से चल रही हैं।
- ट्रैक योद्धाओं द्वारा महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी: ट्रैक योद्धा तिरंगे पैमाने के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर जलभराव की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। तिरंगा पैमाना एक जल स्तर सूचक है जिस पर हरे, पीले और लाल निशान हैं। हरे रंग का जल स्तर यातायात की सामान्य आवाजाही को दर्शाता है, पीले रंग का स्तर सावधानी से चलने को दर्शाता है और लाल रंग का स्तर यातायात की आवाजाही को नहीं दर्शाता है।
- उन्नत पम्पिंग अवसंरचना: संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी और निरंतर पम्प संचालन सुनिश्चित करना।
- बाढ़ द्वारों का प्रभावी प्रबंधन: रेलवे क्षेत्रों में बाढ़ से बचने के लिए बाढ़ द्वारों को समय पर खोलना/बंद करना सुनिश्चित करना।
- आवश्यकतानुसार छोटे अस्थायी नाले बनाना: आवश्यकता पड़ने पर त्वरित जल निकासी के लिए नए छोटे नाले बनाना सुनिश्चित करना।
- मानखुर्द, गोवंडी, कुर्ला और तिलक नगर जैसे निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिली है, जिसके कारण हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं 5 से 8 मिनट की देरी से चलीं।
- विभिन्न खंडों पर भारी बारिश के कारण कम दृश्यता के चलते मुख्य लाइन पर भी सेवाएँ 10 से 12 मिनट तक विलंबित चलीं।
सभी संबंधित रेलकर्मी सतर्क हैं और स्थिति पर निरंतर दृष्टि बनाए हुए हैं। लगातार बारिश के बावजूद, यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जलभराव, बाढ़, लूज जॉइंट्स/कनेक्शन या खराबी की सभी संभावनाओं को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

