मालगाड़ियों के आदान-प्रदान में झांसी मंडल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

प्रयागराज ब्यूरो: झांसी मंडल यात्री सुविधाओं में निरंतर बढ़ोतरी के साथ-साथ माल यातायात के आवागमन में नए कीतिमान के साथ बढ़त बनाए हुए है। प्रमुख रूप से पासिंग थ्रू रेलवे होने के कारण, झांसी मंडल पर ट्रेनों की गतिशीलता देश के समग्र रेल परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसी क्रम में 21.01.2023 को मंडल द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओहन स्टेशन स्थित इंटरचेंज पॉइंट से जबलपुर मंडल के साथ अब तक की एक दिन में सर्वाधिक 26 मालगाड़ियों का आदान-प्रदान किया गया है, जो कि पिछले रिकॉर्ड प्रदर्शन दिसंबर 2020 में 25 ट्रेनों से अधिक रहा।

यह कार्य झांसी-बांदा रेल लाइन क्षमता के अधिकतम प्रयोग से संभव हुआ है। इसमें झांसी एवं जबलपुर मंडल के नियंत्रण कार्यालयों के बेहतर समन्वय ने अहम भूमिका निभायी है।

Advertisements

गाड़ियों के तीव्र आवागमन से व्यापार में वृद्धि, सीमेंट, कोयला के तीव्र परिवहन से आर्थिक व्यवस्था तथा इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं की पूर्ती तथा अन्य ट्रेनों के समयपालन में वृद्धि तदनुसार देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता है। बेहतर गतिशीलता के अतिरिक्त, झांसी मंडल प्रारम्भिक माल लदान के क्षेत्र में भी निरंतर सकारात्मक वृद्धि कर रहा है।

डीआरएम/झांसी आशुतोष ने इस उपलब्धि के लिए मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और ट्रेनों की गतिशीलता को और बेहतर बनाने हेतु  मालगाड़ियों की औसत गति की बारीकी से निगरानी और बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

Exit mobile version