झांसी मंडल: पेंशन अदालत-2022 का आयोजन

झांसी मंडल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि वर्ष 2022 हेतु झांसी मंडल की पहली पेंशन अदालत का आयोजन 15.06.22 को किया जा रहा है।

अगर झांसी मंडल के पेंशन भोगियों को अपनी पेंशन या अंतिम देय संबंधी कोई शिकायत/सुझाव हो, तो निर्धारित प्रारूप में 30.04.22 तक मंडल कार्यालय में प्रेषित करें। निर्धारित प्रारूप मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कार्मिक शाखा से प्राप्त किया जा सकता है।

कृपया डाक द्वारा भेजे गए लिफाफे पर “पेंशन अदालत 2022” आवश्यक रूप से इंगित करें।

Advertisements
Exit mobile version