चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने संभाला पीसीई/पूर्वोत्तर रेलवे का पदभार

गोरखपुर ब्यूरो: चन्द्र प्रकाश गुप्ता ने 10 मार्च, 2022 को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर (पीसीई) का पदभार ग्रहण कर लिया है।

इसके पूर्व, वह उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली से एम.टेक की उपाधि प्राप्त कर श्री गुप्ता ने भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के 1986 बैच के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में प्रवेश किया था।

Advertisements

उन्होंने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे में मुख्य इंजीनियर/टीएमसी एवं मुख्य रेलपथ इंजीनियर के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।

श्री गुप्ता को रेल प्रशासन एवं प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Exit mobile version