झांसी मंडल द्वारा स्क्रैप निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन

झांसी मंडल द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनवरी 2022 के अंत तक स्क्रैप सामग्री का निस्तारण करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। मंडल ने जनवरी 2022 में ₹44.09 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जनवरी 2021 के अंत तक झांसी मंडल ने स्क्रैप निस्तारण द्वारा ₹22.316 करोड़ का राजस्व अर्जित किया था।

वर्तमान वित्त वर्ष में जनवरी 2022 के अंत तक कुल 9528.95 मीट्रिक टन स्क्रैप सामग्री के निस्तारण द्वारा ₹44.09 करोड़ के आंकड़े को पार किया है।

इस प्रकार झांसी मंडल अपने इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्क्रैप सामग्री निस्तारण के निर्धारित लक्ष्य ₹50 करोड़ को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

मंडल रेल प्रबंधक/झांसी मंडल आशुतोष के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सभी विभागों के बेहतर समन्वय के फलस्वरूप लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिल रही है। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है तथा आगे भी इसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरित किया है।

Exit mobile version