पूर्वोत्तर रेलवे: महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन

फोटो परिचय: महिला सशक्तिकरण के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करती हुईं समिति की सदस्य।

गोरखपुर ब्यूरो: “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार, 18 नवंबर, 2021 को रानी लक्ष्मीबाई के जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण समिति, मुख्यालय पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा महिला सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

रानी लक्ष्मी बाई पर सुभद्रा कुमारी चैहान की कविता की प्रसिद्ध पंक्तियों “बुंदेलों हरबोलो के मुख हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी!” का उद्घोष किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर श्रीमती सरोज मिश्रा एवं मृदुला जेम्स ने विस्तृत व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में महिला सशक्तिकरण समिति मुख्यालय गोरखपुर की अध्यक्ष श्रीमती रचना श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती नूतन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती राशि श्रीवास्तव, सचिव श्रीमती शर्मिला सिंह, कार्यकारी उपाध्यक्ष श्रीमती गीता श्रीवास्तव एवं अंकिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती भारती शर्मा, सहायक कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना भारती, सूचना मंत्री श्रीमती रेशमा गुप्ता एवं सहायक शिखा भारती आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शर्मिला सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती गीता श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

#WomanEmpowerment #NERailway

Exit mobile version