कल्याण स्टेशन को सौंपा जरूरतमंद यात्रियों के लिए व्हील चेयर और स्ट्रेचर

हाल ही में कल्याण स्टेशन पर अग्रवाल समाज कल्याण एवं सदभावना मंच डोम्बिवली के तत्वावधान में पी. डी. सराफ, योगेश अग्रवाल तथा विमल कपूर के सहयोग से एक व्हील चेयर और एक स्ट्रेचर कल्याण स्टेशन पर यात्रियों की सूविधा के लिए प्रदान की गई।

इसके अलावा एक व्हील चेयर एक जरूरतमंद व्यक्ति निलेश तारे को दी गई।

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि समाज समय-समय पर कल्याण स्टेशन के अलावा अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराता रहता है।

Advertisements

समाज के सचिव नितिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि समाज यात्रियों की सुविधा के लिए टिटवाला स्टेशन पर जल्दी ही ठंडे पानी के प्याऊ का नवीनीकरण करने जा रहा है जिससे यात्रियों को साफ और ठंडा पानी मिल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हाल ही में कल्याण में मुंबई विश्वविद्यालय के उपकेंद्र के पास महाराजा अग्रसेन चौक का निर्माण करके सौंदर्यीकरण किया गया। इस तरह अग्रवाल समाज कल्याण का समाज और लोक जीवन के उत्थान में सराहनीय योगदान हो रहा है।

कल्याण स्टेशन पर आयोजित इस कार्यकम को सफल बनाने में राजीव गुप्ता का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यकम का संचालन समाज के ध्रुव अग्रवाल ने किया, और आभार स्टेशन प्रबंधक अनूप जैन ने व्यक्त किया।

कार्यकम में पूर्व नगरसेवक सुनिल वायले, तुलसी राम बसंल, अनिल बसलं, आत्मराम डिडवानिया, शिवांश गुप्ता, कुशल अग्रवाल, डी. वी. रमन, मंडल वाणिज्य निरीक्षक पवन राजहंस के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

#Agrawal_Samaj_Kalyan #KalyanStation

Exit mobile version