अक्टूबर में माल लदान और राजस्व अर्जन में झांसी मंडल का बेहतरीन प्रदर्शन

Representational picture

पिछले वर्ष की तुलना में झांसी मंडल द्वारा वैगनों की संख्या में 33.49%, माल लदान के वजन में 39.31% तथा राजस्व अर्जन में 70.86% की बढ़ोतरी दर्ज की गई

झांसी : मंडल रेल प्रबंधक, झांसी, उत्तर मध्य रेलवे संदीप माथुर के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा अक्टूबर माह 2020 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11710 डिब्बों में कुल 660938 टन माल का लदान किया गया।

इस अभूतपूर्व माल लदान से झांसी मंडल द्वारा अक्टूबर माह में ₹69,19,59,830 का राजस्व अर्जन किया गया।

इस बढ़ोतरी की तुलना इस बात से तय की जा सकती है कि पिछले वर्ष अक्टूबर  2019 की समान अवधि में झांसी मंडल द्वारा 8772 वैगनों में 474249 टन माल के लदान अथवा परिवहन से ₹40,49,89,600 का राजस्व अर्जन किया गया था।

Advertisements

इस प्रकार वर्ष-2020 माह अक्टूबर के प्रदर्शन अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में झांसी मंडल द्वारा माल लदान हेतु वैगनों की संख्या में 33.49%, माल लदान के वजन में 39.31% तथा राजस्व अर्जन में 70.86% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

इस वृद्धि के साथ ₹69,19,59,830 का राजस्व, मंडल द्वारा एक माह में माल भाड़े से अर्जित सर्वाधिक राजस्व बन गया है, जो कि एक नया कीर्तिमान भी है।

Exit mobile version